HomeHindi Newsइन तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है RCB की टीम:रिपोर्ट

इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है RCB की टीम:रिपोर्ट

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल 31 अक्टूबर तक हर फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और मोहम्मद सिराज इन तीन खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रिटेन कर सकती है।

इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है बेंगलुरु की टीम

साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी लेकिन उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार कमबैक करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका था। अब एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाफ डुप्लेसिस पर भरोसा जताती हुई नजर आ रही है और उन्हें रिटेन करने का मन बना रही है। इसके साथ ही मोहम्मद सिराज को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रिटेन कर सकती है। विराट कोहली तो हमेशा ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पहले रिटन खिलाड़ी रहते हैं।

अब देखना यह है कि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा वो दो और कौन से खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दांव लगाती है और उन्हें रिटेन करती है। क्योंकि विल जैक्स, रजत पाटीदार भी रिटेन किया जा सकते हैं लेकिन इन दोनों को लेकर अभी कोई खबर निकलकर सामने नहीं आयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments