HomeHindi Newsपाटीदार, विराट और ग्रीन की बल्लेबाजी की बदौलत RCB का अच्छा स्कोर

पाटीदार, विराट और ग्रीन की बल्लेबाजी की बदौलत RCB का अच्छा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए हैं और 207 रनों की चुनौती सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने रख दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से रजत पाटीदार ने मात्र 20 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की बदौलत 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 51 रन तो जरूर बनाए लेकिन इन 51 रनों के लिए कोहली ने 43 गेंदे खेली। और काफी धीमी बल्लेबाजी की। कैमरन ग्रीन ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से जयदेव उनादकट ने चार ओवर में 30 रन देकर 3 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments