HomeHindi Newsकांग्रेस से भाजपा में गए और हारकर भी मंत्री बन गए रवनीत...

कांग्रेस से भाजपा में गए और हारकर भी मंत्री बन गए रवनीत सिंह बिट्टू

नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में एक चौंकाने वाला नाम रवनीत सिंह बिट्टू का है। वे पंजाब से सिख चेहरे के रूप में मोदी सरकार का हिस्सा बने हैं। वे कांग्रेस से सांसद रहे और हाल ही के चुनाव में लुधियाना से हार गए। इसके बाद भी उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। पंजाब में भाजपा को कोई सफलता नहीं मिली है। इसके बाद भी प्रतिनिधित्व मिलने से हर कोई हैरत में है।

3 बार कांग्रेस से सांसद रहे

रवनीत सिंह बिट्टू 3 बार कांग्रेस से सांसद चुने गए। उन्होंने 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में लुधियाना से जीते थे। चुनाव के पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से वे करीब 20 हजार वोटों से हार गए। बिट्टू ने 5 शहरी क्षेत्रों में बढ़त बनाई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी को किसान आंदोलन का खामियाजा भुगतना पड़ा और बिट्टू अच्छी स्थिति में रहने के बाद भी हार गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments