HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर रविंद्र ने तोड़ दिया केन विलियमसन का...

बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर रविंद्र ने तोड़ दिया केन विलियमसन का यह बड़ा

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के बीच सोमवार को खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश की टीम को बड़ी आसानी से हरा दिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने शानदार 112 रनों की पारी खेली और अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रविन्द्र ने तोड़ा विलियमसन का रिकॉर्ड

25 वर्षीय रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए आईसीसी ODI इवेंट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि उन्होंने महज़ 11 इनिंग में 4 सेंचुरी ठोककर ये कारनामा किया और केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दें कि केन के नाम ODI इवेंट की 34 इनिंग में 3 शतक दर्ज हैं।

चैपियंस ट्रॉफी में सबसे यंग सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बने रचिन रविंद्र

ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के साथ ही रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए सबसे यंग प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में ये कारनामा किया। उन्होंने 25 साल 98 दिन की उम्र में चैंपियंस ट्रॉफी में सेंचुरी ठोकी और इसी के साथ केन विलियमसन का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि केन ने 26 साल और 298 दिनों की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में पहली सेंचुरी जड़ी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments