HomeHindi NewsEntertainmentरणवीर अल्लाहबादिया के होश ठिकाने आए.. विवादित कमेंट्स पर मांगी माफी

रणवीर अल्लाहबादिया के होश ठिकाने आए.. विवादित कमेंट्स पर मांगी माफी

कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने विवादित कमेंट किया तो देशभर में बवाल हो गया। लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ते देख उन्होंने वीडियो जारी कर इसके लिए माफी मांग ली है। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि वीडियो का उतना विवादित हिस्सा हटा दें जिसमें उन्होंने पेरेंट्स को लेकर विवादित कमेंट किया है। रणवीर ने कहा कि मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने भारत पर कहा था। मुझे अफसोस है कि मेरा कमेंट न सिर्फ गलत था, बल्कि फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी क्वालिटी नहीं है और मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने के लिए आया हूं। जाहिर तौर पर मैं इसे इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहता।

शिकायत दर्ज, स्टूडिया में हुई पूछताछ

इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम खार स्टूडियो पहुंची, जहां शो की शूटिंग हुई थी। मुंबई पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments