HomeHindi NewsEntertainmentलॉस एंजिल्स में दिखाया 'रामायणम्' का टीजर, रणबीर बोले-प्रभु श्रीराम अरबों लोगों...

लॉस एंजिल्स में दिखाया ‘रामायणम्’ का टीजर, रणबीर बोले-प्रभु श्रीराम अरबों लोगों के ‘मार्गदर्शक’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर पूरी दुनिया में बज बना हुआ है। हाल ही में लॉस एंजिल्स (LA) के एक आईमैक्स थिएटर में इस फिल्म की पहली विशेष झलक (टीजर) दिखाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

LA इवेंट में रणबीर का संबोधन

इस खास स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा मौजूद थे। रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका और उनके महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने प्रभु श्री राम को अरबों लोगों का ‘मार्गदर्शक’ और ‘चेतना का रक्षक’ (Conscience Keeper) बताया।

रणबीर ने कहा, “प्रभु राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए चेतना के रक्षक रहे हैं और हमारे जाने के बाद भी रहेंगे। वे हमें विपरीत परिस्थितियों में मानवीय भावना, करुणा, साहस और धार्मिकता की शिक्षा देते हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जो एक आदर्श व्यक्ति का प्रतीक हैं।”

सेकंड की झलक और फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के बाद दर्शकों की आंखें नम हो गईं। विशेष रूप से एक दृश्य, जिसमें राम एक नाव पर बैठे हैं और पीछे मुड़कर देखते हैं, उसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

प्रशंसकों का कहना है कि रणबीर की आंखों में वही सौम्यता और गहराई नजर आ रही है जिसकी इस किरदार के लिए जरूरत थी। स्क्रीनिंग में मौजूद एक दर्शक ने लिखा, “सिर्फ 2 सेकंड की झलक और रोंगटे खड़े हो गए। जब पूरी फिल्म आएगी तो क्या आलम होगा!”

फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारी

यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म का आधिकारिक टीजर ‘RAMA’ हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को रिलीज होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लगभग 2 मिनट 38 सेकंड लंबा होगा और इसे सेंसर बोर्ड से ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है। मुख्य कलाकार रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण)।

  • रिलीज डेट: ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।

हॉलीवुड के दिग्गज हंस जिमर और ए.आर. रहमान के संगीत के साथ, नितेश तिवारी की यह ‘रामायणम्’ दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments