HomeHindi NewsEntertainmentरामगोपाल वर्मा को 3 माह की कैद.. 2022 में मिली थी बेल

रामगोपाल वर्मा को 3 माह की कैद.. 2022 में मिली थी बेल

निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। कुछ सालों से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और वे आर्थिक संकट में है। 2018 में श्री नाम की फिल्म के मामले में उन पर केस दर्ज किया गया था। अब कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। फिल्ममेकर को 5000 रुपये की नकद जमानत राशि का भुगतान करने के बाद 2022 में बेल पर रिहा कर दिया गया था। अब मुंबई मजिस्ट्रेट अदालत ने अब उसी चेक बाउंस मामले में उन्हें 3 महीने की कैद की सजा सुनाई है। मंगलवार को वर्मा को अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments