आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार नामित किया है। उन्हें पंजाब विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाएगा। उनकी उम्मीदवारी ऐसे समय आई है जब इस सीट से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, जिस पर अब विराम लग गया है।


