HomeHindi Newsखराब फॉर्म से जूझ रहे रजत पाटीदार को चौथे टेस्ट से किया...

खराब फॉर्म से जूझ रहे रजत पाटीदार को चौथे टेस्ट से किया जा सकता है ड्रॉप

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस चौथे टेस्ट में से पहले भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रजत पाटीदार जो की विशाखापट्टनम और राजकोट टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं उन्होंने चार पारियों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।

चार पारियों मे बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं रजत पाटीदार

रजत पाटीदार की बात की जाए तो अब तक रजत पाटीदार टेस्ट फॉर्मेट में चार पारियां खेल चुके हैं इन चार पारियों मे सिर्फ 46 रन ही बना सके हैं। और अब रजत पाटीदार का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कटना तय है। उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा।

रजत पाटीदार काफी बेहतरीन खिलाड़ी है। लेकिन अब तक मिले मौकों का वह पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका मिल सकता है और उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन भी कर सकता है। क्योंकि पाटीदार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments