HomeHindi Newsराजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने नए बॉलिंग कोच का किया ऐलान,...

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने नए बॉलिंग कोच का किया ऐलान, इसे मिली जिम्मेदारी

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यह बता दिया है कि साईराज बहुतुले जो कि भारत के घरेलू क्रिकेट के दिग्गज रहे हैं उन्हें अब गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी निभानी है।

साईंराज बहुतुले को बनाया गया राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच

आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया स्पिन बॉलिंग कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी साईराज बहुतुले को राजस्थान रॉयल्स ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। वह राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा के साथ मिलकर काम करेंगे। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है।

बता दें कि भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बहुतुले के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 630 से अधिक विकेट और 6,000 रन बनाने का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बहुतुले के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 630 से अधिक विकेट और 6,000 रन बनाने का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। उन्होंने मुंबई, बंगाल, केरल और भारतीय राष्ट्रीय पुरुष टीम जैसी टीमों का मार्गदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments