HomeHindi Newsलंच के ठीक बाद कानपुर टेस्ट में शुरू हुई बारिश

लंच के ठीक बाद कानपुर टेस्ट में शुरू हुई बारिश

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है और पहला सेशन खत्म होने के ठीक बाद इस वक्त कानपुर में बारिश होने लगी है। बांग्लादेश की टीम ने लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बना दिए हैं। जैसे ही लंच खत्म हुआ उसके थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गई और इस वक्त कवर्स मैदान पर रखे हुए हैं।

फिलहाल ज्यादा तेज नहीं है कानपुर में बारिश

अगर कानपुर की मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो इस वक्त बारिश तो हो रही है लेकिन उतनी तेज नहीं है लेकिन जब तक बारिश पूरी तरह से नहीं रुक जाएगी तब तक मैं शुरू नहीं हो सकेगा। ऐसे में हो सकता है दूसरे सेशन के खेल के लिए दोनों टीमों को काफी इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि मौसम विभाग की जो प्रिडिक्शन थी वो सच हो रही है। मौसम विभाग ने यह कहा था कि तकरीबन आज के दिन 92% बारिश आने के आसार हैं और दूसरे सेशन के शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments