HomeHindi Newsहैदराबाद में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

हैदराबाद में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आज हैदराबाद के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम तीन मैचों की T20 श्रृंखला में शुरुआती दोनों T20 मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे चल रही है। लेकिन भारतीय टीम की निगाहें आज के T20 मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। ऐसे में हैदराबाद का मौसम टीम इंडिया के क्लीन स्वीप करने के इरादों पर पानी फेर सकता है।

हैदराबाद में पिछले कुछ दिनों से हो रही है बारिश

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच हैदराबाद में T20 मुकाबला खेला जाना है और हैदराबाद में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आज भी बारिश की पूरी संभावनाएं हैं। ऐसे में बारिश की वजह से आज का मुकाबला धुलता हुआ नजर आ सकता है। मुकाबला 7 बजे शुरू होना है और उससे पहले किस तरह का मौसम रहता है इसको लेकर भारतीय फैंस की उम्मीद रहेगी, अगर बारिश नहीं होती है तो फिर पूरा मैच देखने मिल सकता है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम ने पहले ग्वालियर और फिर उसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में मैच जीत कर तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। और अब हो सकता है भारतीय टीम इस मुकाबले में कुछ अन्य खिलाड़ियों को डेब्यू करवा सकती है जिसमें हर्षित राणा का नाम हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments