HomeSportsBGT Seriesब्रिस्बेन टेस्ट मैच में बारिश बनी विलेन, सिर्फ इतनी गेंद का हो...

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में बारिश बनी विलेन, सिर्फ इतनी गेंद का हो पाया मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल समाप्त हो गया है। क्योंकि बारिश ने खलल डाल दिया है और सिर्फ 80 गेंद का ही मैच पहला दिन में हो सका है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन भी बना लिए हैं।

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में ओवरकास्ट कंडीशन थी और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो दो बार बारिश हुई। और दूसरी बार में मैच को पूरी तरह से रोक दिया गया और फिर उसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका। और अंत में अंपायर्स ने पहले दिन के खेल को खत्म करने का निर्णय लिया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 19 और मैक्सवीनी 4 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को किसी भी तरह की स्विंग गेंदबाजी में नहीं मिल रही थी। यही वजह रही की 80 गेंद का खेल हो गया और भारत को एक भी सफलता नहीं मिल सकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments