HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल के साथ लोको पायलट नहीं एक्टर थे.. रेलवे के इस दावे...

राहुल के साथ लोको पायलट नहीं एक्टर थे.. रेलवे के इस दावे पर बीजेपी हमलावर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने लोको पायलट से मुलाकात की। अब यह मुलाकात विवादों में घिर गई है। उत्तर रेलवे का कहना है कि जिन लोगों के साथ राहुल ने मुलाकात की, वे उनकी क्रू लॉबी के नहीं थे। ऐसा लगता है कि वे बाहरी थे। राहुल गांधी के साथ 7-8 कैमरामैन भी थे, जो उनकी तस्वीरें उतार रहे थे और वीडियो बना रहे थे। अब बीजेपी ने इस मुद्दे को लपक लिया है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी लोको पायलट से नहीं मिले, बल्कि प्रोफेशनल एक्टर थे, जिन्हें वे खुद ही साथ लेकर आए थे।

रेलवे ने यह कहा

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन क्रू मेंबर के साथ चर्चा की, वे उनकी लॉबी से नहीं थे। वे लोग बाहरी हो सकते हें। उनके साथ 7-8 कैमरामेन की टीम थी।

भाजपा ने कहा-बालक बुद्धि

इस पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कैसे बालक बुद्धि राहुल गांधी ने कैमरामैन और एक निर्देशक की टीम के साथ गेट पर घुसकर बातचीत को शूट किया। ये लोग किराए के थे। यूट्यूबर बनने की ऐसा बेताबी..। वहीं कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि राहुल ने लोको पायलटों से मुलाकात की। वे रेलवे की रीढ़ हैं और उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए एक मजबूत कदम उठाना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments