HomeHindi NewsBihar Newsराहुल ने कहा-जान बचाकर निकले पीएम.. भाजपा ने दिया तीखा जवाब

राहुल ने कहा-जान बचाकर निकले पीएम.. भाजपा ने दिया तीखा जवाब

लोकसभा चुनाव खत्म हो गए और सरकार का गठन भी हो चुका है, मंत्रियों को पोर्टफोलियो वितरण भी हो गया। भाजपा खुश है कि सरकार बन गई, तो कांग्रेस को खुशी है कि भाजपा का 400 पार का नारा धरा रह गया और भाजपा 240 सीटों पर सिमटकर रह गई। कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी पर तीखे प्रहार किए तो भाजपा ने भी उसका उसी अंदाज में जवाब दिया।

.. तो वाराणसी भी हार जाते पीएम

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अयोध्या की सीट भी हार गई। राम मंदिर बनाया, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा में एक गरीब आदमी आपने नहीं देखा होगा। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है। न केवल अयोध्या, वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचा कर निकले हैं। अगर मेरी बहन प्रियंका गांधी वाराणसी से लड़ गई होतीं तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।

सहानुभूति पर बनाई सरकार, हमने 293 सीटें जीतीं

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि इस देश ने पीएम मोदी को 292 सीटें दी हैं। राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद जितनी भी कांग्रेस की सरकारें बनीं, वह सहानुभूति पर बनी हैं। वहीं पीएम मोदी के विकास, आरक्षण के मॉडल को इस देश के लोगों ने 293 सीटें देकर जिताने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments