संसद के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री और सरकार पर की गई तीखी टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी को अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए सदन में बिना शर्त माफी मांगनी होगी। रिजिजू ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, तब तक सदन की कार्यवाही को सामान्य रूप से नहीं चलने दिया जाएगा।


