HomeHindi NewsDelhi News'वोट चोरी' के खिलाफ जनआंदोलन.. राहुल गांधी ने किया यह बड़ा दावा

‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनआंदोलन.. राहुल गांधी ने किया यह बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ उनका अभियान अब एक विशाल जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर उठ रहे सवालों के जवाब में शुरू किया गया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बताया कि पिछले 24 घंटों में इस अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, “पिछले 24 घंटे में 15 लाख से ज्यादा समर्थन सर्टिफिकेट डाउनलोड किए गए हैं और 10 लाख से ज्यादा मिस्ड कॉल मिले हैं। यह आज हिंदुस्तान के लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर है – सच्चाई की दबी हुई आवाज़ें, जो हमारे अभियान के ज़रिए बुलंद होकर सामने आ रही हैं।” उन्होंने इस भारी समर्थन को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक बताया।

राहुल गांधी ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा, “वोट चोरी का एक भी मामला छूटने न पाए।” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे http://votechori.in/ecdemand पर जाकर अपना समर्थन दर्ज करें या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। उन्होंने कहा कि यह संदेश जन-जन तक फैलाएं और मिलकर लोकतंत्र बचाएं।

कांग्रेस का यह अभियान लोकसभा चुनाव के बाद से चल रहा है, जिसमें पार्टी और उसके सहयोगी दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। यह अभियान अब एक राजनीतिक मंच से बढ़कर एक जनभागीदारी आंदोलन का रूप ले रहा है, जिससे सत्तारूढ़ दल पर भी दबाव बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments