HomeHindi NewsChhattisgarh Newsराहुल गांधी, सीएम विष्णु देव साय व मोहन यादव ने दी मनु...

राहुल गांधी, सीएम विष्णु देव साय व मोहन यादव ने दी मनु भाकर को बधाई

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत को अपना पहला पदक जीतते देखकर गर्व हुआ! कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज। हमारी बेटियों ने हमें एक शानदार शुरुआत दी है। आगे भी बहुत कुछ होगा।

पहला पदक मिलना बड़ी उपलब्धि

निशानेबाज मनु भाकर द्वारा पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ओलंपिक की निशानेबाजी की स्पर्धा में पहला पदक मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं उनको बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट किया कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद..।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments