HomeHindi Newsराहुल ने पूछा-कौन सेफ, किसका सेफ.. नड्डा ने भी दागे कई सवाल

राहुल ने पूछा-कौन सेफ, किसका सेफ.. नड्डा ने भी दागे कई सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में दोनों गठबंधनों के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। नवी मुंबई में सभा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एमवीए से दो साल का हिसाब मांगा तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी-मोदी का पोस्टर जारी करते हुए पूछा कि कौन सेफ है और किसका सेफ है।

नरेंद्र मोदी का स्लोगन है एक हैं तो सेफ हैं

नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति है तो महाराष्ट्र को गतिशील सरकार के माध्यम से आगे बढ़ाने का माध्यम है। प्रगति, उन्नति, खुशहाली और विकास है। मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने उद्धव और अघाड़ी को चुनौती देते हुए कहा कि तुम दो साल अपने (काम) बताओ, दो साल हम अपने बताएंगे। ये हमने नई संस्कृति दी है। नरेंद्र मोदी का स्लोगन है एक हैं तो सेफ हैं। वहीं राहुल पर उन्होंने कहा कि तुम बोलते हो एक हो तो सेफ हो, इसका मतलब है कि अकेले होते ही तो ही सेफ होते हो।

राहुल ने पोस्टर लहराते हुए उठाए ये सवाल

राहुल ने धारावी की जमीन के पोस्टर लहराते हुए कहा कि सवाल है- एक कौन है, सेफ कौन है और सेफ (तिजौरी) किसका है? जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं। राहुल ने कहा कि इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments