HomeHindi NewsHaryana'जाट' फिल्म पर एक साथ उठे सवाल.. रणदीप हुड्डा और सनी देओल...

‘जाट’ फिल्म पर एक साथ उठे सवाल.. रणदीप हुड्डा और सनी देओल ने दिए ये जवाब

सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों चर्चाओं में है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। राम नवमी के मौके पर जाट का नया गाना ओ रामा श्री रामा रिलीज किया गया है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा और विनीत सिंह ने गाने को बनारस के नमो घाट पर लॉन्च किया। फिल्म के टाइटल जाट से कुछ लोग इसे किसी समुदाय विशेष यानि हरियाणा पर फोकस्ड फिल्म मान रहे हैं।

इसे फिल्म की तरह देखिए

सनी देओल से जब सवाल किया गया कि जाट फिल्म का नाम है या इसमें धर्म की बातें चल रही हैं? उन्होंने कहा कि देखिए, धर्म की बातें हम नहीं कर रहे। यह सिर्फ एक फिल्म है और इसे फिल्म की तरह देखिए। उन्होंने कहा कि हमेशा फिल्मों में किरदार होते हैं। जैसा कि आपने ट्रेलर देखा, ट्रेलर आपको सबकुछ बता ही रहा है। ये फिल्म वैसी ही है। सनी ने कहा कि हम कलाकार हैं और हम पूरे देश के हैं।

रणदीप हुड्डा ने दिया यह जवाब

रणदीप हुड्डा ने कहा कि वे जाट में एक अहम रोल में हैं। रणदीप ने कहा कि देखिए जाट इसमें एक एजेंट है या इसमें एक कम्युनिटी है या इसमें एक अकेला आदमी है, जो कायापलट कर देता है। वो सब आपको फिल्म में देखकर पता चलेगा। जाट में रावण भी है? पूछने पर रणदीप ने कहा-राम-राम। हरियाणा में तो जाट राम-राम ही करते हैं। आपको बता दें कि जाट फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में सनी, रणदीप के अलावा राम्या कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू और उर्वशी रौतेला भी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments