HomeHindi NewsT20 विश्व कप में कोहली की जगह को लेकर फिर हुआ सवाल

T20 विश्व कप में कोहली की जगह को लेकर फिर हुआ सवाल

जून माह में वेस्टइंडीज और यूएसए में t20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस t20 विश्व कप से पहले भारत में आईपीएल खेला जाएगा। और आईपीएल में बहुत कुछ निर्भर करेगा कि कौन सा खिलाड़ी T20 विश्व कप की टीम में चुना जाएगा। लेकिन आईपीएल से पहले ही विराट कोहली की जगह को लेकर एक बार फिर से सवाल उठ गए हैं।

बीसीसीआई की है ऐसी सोच

दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई का मानना है वेस्टइंडीज की धीमी पिच पर कोहली कारगार साबित नहीं होंगे। जिस वजह से वो विराट की जगह अन्य युवाओं को मौका देने के पक्ष में है। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली से बेहतर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments