HomeHindi NewsEntertainmentनए साल में भी जारी है पुष्पा 2 का धमाल.. मुफासा और...

नए साल में भी जारी है पुष्पा 2 का धमाल.. मुफासा और बेबी जान के ये हैं हाल

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 नए साल में भी धमाल मचाए हुए है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म अब तक भारत में 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर चुकी है। इसके आगे बेबी जॉन और मुफासा : द लायन किंग भी रिलीज हुई लेकिन पुष्पा 2 एकदम वाइल्ड फायर बनी हुई है। इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह 2024 की आखिरी फिल्म थी, जिसने धमाका कर दिया और नए साल यानी 2025 में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। बात करें मुफासा और वरुण धवन की बेबी जॉन की तो यह कुछ खास कमाल करते नहीं दिख रही है।

पुष्पा 2 का अब तक का कलेक्शन

पुष्पा 2 ने 31 दिसंबर को 7.7 करोड़ की कमाई की थी, जो 26वें दिन के मुकाबले ज्यादा है। नए साल यानी 1 जनवरी को पुष्पा 2 ने हैरान कर दिया और फिल्म ने 13.15 करोड़ रुपए कमा लिए। अब तक इस फिल्म ने 28 दिन में कुल 1184.65 करोड़ की कमाई कर ली है। इसकी सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन में 774.6 करोड़ हुई है। वही बात करें वरुण धवन की बेबी जॉन की तो इसका बुरा हाल है और हर दिन इसकी कमाई गिर रही है। बच्चे जॉन अब आठवें दिन में 2.5 करोड़ रुपए ही कम पाई है। 8 दिन में बच्चे जॉन ने अब तक सिर्फ 35.5 करोड रुपए ही कमाए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि फिल्म का बजट 160 करोड रुपए है। वहीं मुफासा फिल्म को तारीफ तो मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिख रहा है। 13 दिन में फिल्म ने भारत में 122.15 करोड रुपए कमाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments