HomeHindi NewsEntertainmentपुष्पा 2 का नया पोस्टर हुआ रिलीज.. अल्लू अर्जुन का दिखा नया...

पुष्पा 2 का नया पोस्टर हुआ रिलीज.. अल्लू अर्जुन का दिखा नया अंदाज, जानें कब होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसका नया पोस्टर रिलीज हुआ है। अल्लू अर्जुन इसमें अपने सिग्नेचर लुक में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। यानि कि दो महीने से कम का समय रह गया है।

पुष्पा वाले लुक में काफी गंभीर, विद्रोही दिख रहे अल्लू अर्जुन

2021 में आई पुष्पा की शानदार सफलता के बाद अब फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने पुष्पा वाले लुक में काफी गंभीर, विद्रोही और भरपूर आत्मविश्वास के साथ बैठे दिख रहे हैं।

6 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज

मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। सुकुमार निर्देशित ये फिल्म अपने तय डेट यानी कि 6 दिसंबर 2024 को ही रिलीज होने जा रही है। अब तक इसकी रिलीज टलने से दर्शक निराश थे। बीच-बीच में सुकुमार और अल्लू के बीच अनबन की खबरें भी आ रही थीं, लेकिन कहते हैं कि अंत भला तो सब भला।

आगे का सफर आएगा नजर

अंल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी की कहानी हैं। इसमें पुष्पा के गरीब से अमीर बनने तक का सफर दिखाया गया था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी उनके साथ बहुत जची थीं। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और इसके बाद से ही दर्शकों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments