HomeHindi NewsEntertainmentबागी 4 में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की एंट्री.. टाइगर श्राफ ने...

बागी 4 में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की एंट्री.. टाइगर श्राफ ने शेयर की यह पोस्ट

हाउसफुल 5 के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला की एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी ‘बागी 4’ की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा को साइन किया है। वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर कर फिल्म में सोनम की एंट्री को लेकर जानकारी दी है। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, रिबेल फैमिली के नए सदस्य का स्वागत! बागी यूनिवर्स, साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 में सोनम बाजवा को पाकर रोमांचित हूं। साजिद ने भी सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सोनम की एंट्री की ऐलान किया और लिखा कि हाउसफुल यूनिवर्स की हंसी से एक्शन पैक्ड बागी 4 तक अब शो में महफिल लूटने के लिए सोनम बाजवा आ गई हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

संजय दत्त का खतरनाक पोस्टर

बागी 4 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सोनम के जल्द ही सेट में शामिल होने की उम्मीद है। टाइगर श्रॉफ ने 18 नवंबर को बागी 4 की घोषणा की थी, जिसका निर्देशन ए हर्षा कर रहे हैं। टाइगर ने लिखा था, एक गहरी भावना, एक खूनी मिशन। इस बार वैसा नहीं है! इस मूवी में संजय दत्त भी होंगे, जिनका एक खतरनाक पोस्टर जारी किया गया था।

बागी 2 और बागी 3 हुईं सुपरहिट

बागी 2 साल 2018 में रिलीज हुई थी जो तेलुगु फिल्म ‘क्षणम’ की रीमेक थी। बागी 3 में टाइगर के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, दर्शन कुमार, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा, दीपक डोबरियाल और अराव्य शर्मा थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments