HomeHindi Newsदिल्ली के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, यह किया फैसला

दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, यह किया फैसला

दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स की टीम के बीच मुल्लनपुर के मैदान पर आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं।

पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब किंग्स ने चार विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है जिसमें जॉनी बेरेस्टो, सैम करन लियम लिविंगस्टोन और कगिसो रबाडा शामिल है।

वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम के चार विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो डेविड वार्नर,मिचेल मार्श, शे होप और ट्रिस्टन स्टर्ब्स शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments