HomeHindi Newsरोमांचक मुकाबले में पंजाब की हुई हार

रोमांचक मुकाबले में पंजाब की हुई हार

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को दो रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना सकी।

पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर ने काफी निराश किया। लेकिन एक बार फिर से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। शशांक सिंह ने 25 गेंद में नाबाद 46 रनों की पारी खेली। तो वही आशुतोष शर्मा ने 33 रन बनाए। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 28 और सैम करन ने 29 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर स दो सफलता हासिल की। पंजाब किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। खास तौर पर पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर ने बेहद निराश किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments