HomeHindi NewsRCB के सामने आज होगी पंजाब किंग्स की चुनौती

RCB के सामने आज होगी पंजाब किंग्स की चुनौती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 6वा मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु दोनों ही टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पंजाब अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है तो वहीं बेंगलुरु की टीम को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

क्या होम ग्राउंड में मिलेगी बेंगलुरु को जीत?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो बेंगलुरु ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ खेला था जहां पर टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम की निगाहें अपने दूसरे मुकाबले पर होंगी और खास तौर पर जीत पर होगी। बेंगलुरु की टीम को विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और रजत पाटीदार से बड़े रनों की उम्मीद भी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments