HomeHindi NewsGT के सामने पस्त पंजाब किंग्स, आईपीएल में हुई एक और हार

GT के सामने पस्त पंजाब किंग्स, आईपीएल में हुई एक और हार

पंजाब गुजरात टाइटंस की टीम के बीच मुल्लापुर के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से पंजाब किंग्स की टीम को हराते हुए एक और शानदार जीत दर्ज कर ली है गुजरात टाइटंस की टीम के सामने 143 रनों का लक्ष्य पंजाब किंग्स की टीम ने रखा था जवाब में एक वक्त पर गुजरात टाइटंस की टीम बुरी तरह से फंस चुकी थी लेकिन राहुल तेवतिया की शानदार पारी की बदौलत टीम ने जीत हासिल कर ली

गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 35 साईं सुदर्शन ने 31 और राहुल तेवतिया ने 36 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की टीम की ओर से लियम लिविंगस्टन ने चार ओवर में 19 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा हर्षल पटेल ने 3 सफलता हासिल की।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा स्कोर ही नहीं बनाने दिया था। उसके बाद जरूरी काम बल्लेबाजों ने कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments