HomeHindi Newsगुजरात टाइटंस के खिलाफ फ्लॉप हुई पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी, गुजरात के...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फ्लॉप हुई पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी, गुजरात के सामने आसान लक्ष्य

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम 142 रनों पर सिमट गई है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आज आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह का बल्ला भी नहीं चल सका। यही वजह है कि आज बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स की टीम नहीं बना सकी।

पंजाब किंग्स की टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 21 गेंद में 35 रनों की पारी खेली। हरप्रीत बरार ने 29 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। साईं किशोर ने 4 ओवर में 33 रन देकर चार सफलता हासिल की। नूर अहमद ने दो सफलता हासिल की।

अब देखना यह है कि इस मुकाबले में किस तरीके से पंजाब किंग्स के गेंदबाज गेंदबाजी करते हैं और क्या यहां से वह मैच जीत सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments