HomeHindi Newsपंजाब की सीमा होगी सुरक्षित.. आप सरकार एंटी ड्रोन सिस्टम करेगी तैनात

पंजाब की सीमा होगी सुरक्षित.. आप सरकार एंटी ड्रोन सिस्टम करेगी तैनात

पंजाब में देश की सीमाएं अब होंगी और भी ज़्यादा मज़बूत हो जाएंगी। दरअसल पंजाब की आप सरकार राज्य से सटी पाकिस्तानी सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी। पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजने की साजिश नाकाम होगी। इसके साथ पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे। इस तकनीक से अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को तुरंत ट्रैक करके नष्ट कर सकेंगी। पहलगाम हमले के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा पर फोकस कर दिया है।

हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रुकेगी

पंजाब सरकार ने राज्य से सटी पाकिस्तानी सीमा पर ड्रोन से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इस प्रणाली की तैनाती से सीमा पर सुरक्षा और मजबूत होगी। एंटी-ड्रोन तकनीक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का तुरंत पता लगाने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम बनाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिशों को विफल किया जा सकेगा। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब सीमा पर तनाव बढ़ रहा है और हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भी सीमा पर चौकसी बढ़ा रहा है। पंजाब सरकार का यह कदम राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments