HomeHindi NewsDelhi Newsसंसद के बाहर प्रदर्शन, सांसदों ने पहनी हथकड़ी.. अमेरिका से भारतीयों को...

संसद के बाहर प्रदर्शन, सांसदों ने पहनी हथकड़ी.. अमेरिका से भारतीयों को निकालने का विरोध

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं को हथकड़ी लगाए हुए दिखाया गया है। इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments