HomeHindi NewsDelhi Newsवक्फ विधेयक के विरोध में प्रदर्शन.. भाजपा ने कहा-गुमराह मत करो

वक्फ विधेयक के विरोध में प्रदर्शन.. भाजपा ने कहा-गुमराह मत करो

दिल्ली में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ये सिर्फ राजनीतिक विरोध है। अभी बिल आया भी नहीं है, हमने 428 पन्नों की अपनी रिपोर्ट दी है। सरकार अभी उस आधार पर संशोधित बिल लाएगी। इसके बाद उन्हें बात करनी चाहिए। बिल आया नहीं है, कानून बना नहीं है, फिर क्यों ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हो या जमीयत उलेमा-ए-हिंद हो या एआईएमआईएम हो या विपक्षी दल हों, उन्हें बुलाया जा रहा है। लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है, लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं भी वक्फ की जमीन नहीं बेची जा रही हैं।

तो कुछ और लेकर आ जाएंगे : कांग्रेस

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर कांग्रेस नेता अमर सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश में कभी भी शांति का माहौल नहीं बनने देते हैं। यही उनका मुख्य मकसद है। इन्हें कभी मंदिर, किसी मस्जिद या वक्फ के ऐसे मुद्दे उठाते रहना है जो कि इनके हिंदू वोट बैंक पर बने रहें। इसलिए ये हटेंगे नहीं। वे कोई और मुद्दा लेकर आ जाएंगे। वक्फ पास करा लेंगे उसके बाद कुछ और लेकर आ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments