HomeHindi NewsHaryanaमॉडल हैं प्रियंका, भाई-बहन लेकर घूमते हैं पेट्रोल.. मंत्री अनिल विज का...

मॉडल हैं प्रियंका, भाई-बहन लेकर घूमते हैं पेट्रोल.. मंत्री अनिल विज का बड़ा तंज

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी इन दोनों सुर्खियों में हैं। वे कभी फिलिस्तीन के समर्थन वाला बैग तो कभी बांग्लादेश के हिंदुओं का समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंच रही हैं तो इस पर राजनीति भी खूब हो रही है। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तो प्रियंका गांधी को मॉडल तक बता दिया है। अनिल विज ने कहा कि अक्सर जो मॉडलिंग करते हैं उन्हें इसी प्रकार का काम दिया जाता है। कभी किसी के हाथ में बैग तो कुछ और दे दिया जाता है। ऐसा ही काम प्रियंका गांधी भी कर रही है।

पेट्रोल की कैन लेकर घूमते हैं

संभल के मुद्दे पर विज ने कहा कि राहुल गांधी तो ऐसे स्थान पर फोटो शूट के लिए जाते रहते हैं। इन दोनों भाई-बहन का एक ही मकसद है कि ये हाथ में पेट्रोल की कैन लेकर घूमते हैं और देश में कहीं भी जगह मिले तो आग लगा देने के लिए तैयार रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments