HomeHindi NewsEntertainment5 साल बाद कमबैक करेंगे प्रियंका चोपड़ा.. एसएस राजमौली की यह फिल्म...

5 साल बाद कमबैक करेंगे प्रियंका चोपड़ा.. एसएस राजमौली की यह फिल्म करेंगी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद फिल्में कम कर दी हैं। यही वजह है कि उनके फैंस बड़ी बेसब्री से उनके बॉलीवुड में कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही प्रियंका ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी। इसी बीच खबर है कि वह एसएस राजामौली की बिग बजट मूवी ‘SSMB29’ में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में हैं।

2019 में आई थी फिल्म

प्रियंका की पिछली बॉलीवुड फिल्म 2019 में आई थी, जिसका नाम द स्काई इज पिंक था। प्रियंका ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान हिंट दिया था कि वह बॉलीवुड में जल्द ही कमबैक करने वाली हैं। फिलहाल प्रियंका ने सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वे द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट जैसे हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। इन तीनों ही प्रोजेक्ट्स में प्रियंका का अलग अवतार देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments