HomeHindi Newsइन लोगों के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर बैठे पृथ्वी शॉ,...

इन लोगों के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर बैठे पृथ्वी शॉ, कोच ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के लिए एक समय डेब्यू में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ आज गुमनाम होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। उसकी वजह ये है कि हाल ही में आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ और पृथ्वी शॉ के ऊपर 10 टीमों में से किसी ने भी दाव लगाने की हिम्मत नहीं की और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड हो गए। और पृथ्वी शॉ का डाउनफॉल अब तेजी से शुरू हो गया है और अब उनके डाउनफॉल को लेकर उनके बचपन के कोच ने भी बड़ा बयान दे दिया है।

फिल्मी दोस्तों के चक्कर में अपना करियर खराब कर बैठे पृथ्वी शॉ:संतोष पिंगुलकर

पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा कि ” फेम ने उनकी गिरावट में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वो क्रिकेट की दुनिया को छोड़ बॉलीवुड की दुनिया में शामिल हो गया है। उसकी दोस्ती के सर्कल में कोई भी क्रिकेटिंग बैकग्राउंड का व्यक्ति नहीं है जो पृथ्वी शॉ को क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कह सके।

पृथ्वी शॉ की बात की जाए तो पृथ्वी शॉ लगातार कंट्रोवर्सी का भी शिकार होते रहते हैं। कुछ ही दिनों पहले सपना गिल के साथ भी वह एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे जिसमें उनका काफी ज्यादा वीडियो भी वायरल हुआ था। और अब तो क्रिकेट से भी उनका नाता छूटता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि हाल ही में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी पृथ्वी शॉ दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments