HomeHindi NewsAuction में Unsold होने के इस टूर्नामेंट में शून्य पर आउट हुए...

Auction में Unsold होने के इस टूर्नामेंट में शून्य पर आउट हुए पृथ्वी शॉ, खत्म नहीं हो रहा बुरा दौर

हाल ही में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ। और इस मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के लिए डेब्यू में शतक जड़ने वाले टैलेंटेड खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को अनसोल्ड होना पड़ा। पृथ्वी शॉ के ऊपर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया। और अब इससे भी ज्यादा बुरा तब हुआ जब ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद पृथ्वी शॉ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने उतरे तो तीन गेंद का सामना करके शून्य पर आउट हो गए।

मुकेश चौधरी की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ की बात की जाए तो इस वक्त पृथ्वी शॉ काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक तो उनके रन नहीं बन रहे हैं और दूसरी ओर उन्हें आईपीएल में खरीददार भी नहीं मिला है। ऐसे में पृथ्वी शॉ आईपीएल के टाइम क्या करेंगे यह भी समझ से परे नजर आ रहा है। क्योंकि जब क्रिकेट पर ध्यान देना था तो पृथ्वी शॉ की बाहरी गतिविधियां काफी ज्यादा चल रही थी और अब आईपीएल में भी टीमों ने उनसे मुंह फेर लिया है।

सैयद मुस्ताक अली के मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने तीन गेंद का सामना किया और मुकेश चौधरी के गेंद पर लेग साइड में आउट हो गए। आउट होने के बाद उनका रिएक्शन साफ तौर पर दिख रहा था कि पृथ्वी शॉ पूरी तरह से निराश हो चुके हैं और अब उनका कमबैक कैसे होगा यह शायद उनको भी नहीं पता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments