HomeHindi Newsखराब फिटनेस की वजह से पृथ्वी शॉ पर गिरी गाज,रणजी टीम से...

खराब फिटनेस की वजह से पृथ्वी शॉ पर गिरी गाज,रणजी टीम से हुए ड्रॉप

भारतीय टीम के लिए एक वक्त पर डेब्यू में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ का आज वो हाल हो चुका है कि उनकी रणजी टीम भी उन्हें बाहर कर रही है। पृथ्वी शॉ का डिसिप्लिन इशू हमेशा जगजाहिर रहा है। पृथ्वी शो की फिटनेस भी बेहद खराब है और यही वजह है कि पृथ्वी शॉ को मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया है और कहा गया है कि आप अपना वजन कम करके आई क्योंकि आपका ध्यान नेट प्रैक्टिस पर भी नहीं है।

पृथ्वी शॉ का मोटापा बना टीम से बाहर होने की वजह

पृथ्वी शॉ की खराब फिटनेस को लेकर इंडियन एक्सप्रेस से एमसीए के एक अधिकारी ने कहा कि “उन्हें बाहर कर दिया गया है और चयन के लिए उन्हें वापस प्रशिक्षण और शरीर का कुछ वजन कम करने की आवश्यकता है।

पृथ्वी शॉ को वजन करने की सलाह दी गई है और उसके बाद ही उन्हें टीम में वापसी के लिए कंसीडर किया जा सकेगा। लेकिन पृथ्वी शॉ है कि वो मानने के लिए तैयार नहीं है और लगातार मैदान के बाहर जो मन आता है वो करते हुए दिखाई देते हैं। यही वजह है कि इतने लंबे समय से सारे युवा खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू करके अपनी जगह टीम में बना चुके हैं लेकिन पृथ्वी शॉ आज भी संघर्ष कर रहे हैं। एक वक्त था जब पृथ्वी शॉ को भारत का अगला सचिन तेंदुलकर कहा जा रहा था, लेकिन डेब्यू के बाद उनका ऐसा समय बदला की आज वह रणजी टीम से भी बाहर हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments