HomeHindi Newsमोहन मांझी के शपथ ग्रहण की तैयारियां.. डिप्टी सीएम बोले-चैन से नहीं...

मोहन मांझी के शपथ ग्रहण की तैयारियां.. डिप्टी सीएम बोले-चैन से नहीं बैठेंगे

ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भुवनेश्वर में तैयारियां चल रही हैं। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता शामिल होंगे। मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा कि जैसे ही हम शपथ पूरी करेंगे, अपने चुनावी घोषणापत्र और लोगों से किए वादों पर काम करना शुरू कर देंगे। अब हमको चैन से बैठना नहीं है, हम जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए थे, उनको पूरा करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments