HomeHindi Newsमहाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी.. दयाशंकर बोले-सभी सुविधाएं देंगे

महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी.. दयाशंकर बोले-सभी सुविधाएं देंगे

उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या के सरयू घाट पहुंचकर राम की पौड़ी पर एनआरआई छात्राओं की नृत्य और गायन प्रस्तुति में शिरकत की। मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए एक वर्ष से तैयारी चल रही है। मेला क्षेत्र के क्षेत्रफल को पिछली बार की तुलना में दोगुना कर दिया गया है। सीवर और शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी भी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। परिवहन विभाग द्वारा 7000 नई बसों की व्यवस्था की गई है।

अयोध्या भी आते हैं श्रद्धालु

मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु सरयू नदी भी आते हैं और यहां पर स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इसी तरह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल अयोध्या में श्रीराम के विराजमान होने के एक साल होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना हो रहा है। ऐसे में महाकुंभ में दर्शनार्थियों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद उप्र सरकार को है। इसी के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा रही हैं और प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments