HomeHindi Newsउत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू.. आईओए ने तय की ये...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू.. आईओए ने तय की ये तिथियां

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक की तिथियों को स्वीकृति दे दी है। इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। राज्य में विभिन्न खेल परिसरों, सुविधाओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ ही खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रवासी उत्तराखंड दिवस की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संपूर्ण विश्व में रह रहे प्रवासी भाई-बहनों को प्रवासी उत्तराखंड दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आप सभी ने उत्तराखंड की संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। यह दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं से जोडऩे का अवसर प्रदान करता है। आप सभी प्रवासी भाई-बहनों का प्रदेश में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments