HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ : राष्ट्रपति, पीएम मोदी होंगे शामिल.. कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष,...

प्रयागराज महाकुंभ : राष्ट्रपति, पीएम मोदी होंगे शामिल.. कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 150 डेलीगेट्स आएंगे

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को वैश्विक स्वरूप देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयारी है। संगम नगरी में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुल 25 मेगा इवेंट होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह इवेंट कंपनियां हायर की जा रही हैं। इस मेगा इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम शामिल हैं। राष्ट्रपति महाकुंभ के शुरू होने के बाद आएंगी, जबकि प्रधानमंत्री शुरू और अंत में आएंगे। तिथि के लिए शासन स्तर पर वार्ता शुरू हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों लगभग 150 देशों के डेलीगेट्स के अलग-अलग इवेंट आयोजित होंगे।

योगी का भी दौरा, कैबिनेट सहयोगी भी आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन से चार कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस बार भी वह अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ महाकुंभ के अंत में गंगा नहाएंगे। 2025 में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के मेगा इवेंट के लिए बड़े स्तर की प्लानिंग भी हो रही है। महाकुंभर में 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। महाकुंभ 2025 में 34 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 06 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में महाकुंभ मेला आयोजित होना है।

महाकुंभ के शाही स्नान

  • मकर संक्रांति – 15 जनवरी 2025
  • मौनी अमावस्या -29 जनवरी 2025
  • वसंत पंचमी – 03 फरवरी 2025

महाकुंभ के प्रमुख स्नान

  • पौष पूर्णिमा – 13 जनवरी 2025
  • अचला सप्तमी -04 फरवरी 2025
  • माघी पूर्णिमा – 12 फरवरी 2025
  • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments