HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ: 10 मार्गों के भवन एक रंग में रंगेंगे.. शहर की...

प्रयागराज महाकुंभ: 10 मार्गों के भवन एक रंग में रंगेंगे.. शहर की सुंदरता बढ़ेगी, अलग छवि बनेगी

उप्र की संगमनगरी प्रयागराज में बारिश के बाद महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सरकार सौंदर्यीकरण के काम करा ही रही है तो स्थानीय स्तर पर भी प्रयास शुरू हो गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शहर की शोभा बढ़ाने के लिए 10 मुख्य मार्गों के भवनों को एक रंग से रंगने का फैसला किया है। पिछले दिनों मार्गों को चिह्नित कर दिया गया था। इन मार्गों के भवनों को किस रंग से रंगा जाएगा, इसके बारे में पीडीए के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं। यह सब मार्गों के रंगों में एकरूपता लाने की पहल की गई थी। अब 10 मार्गों के भवनों को अलग-अलग रंगों से रंगा जाएगा। मार्ग के अनुसार रंगों का निर्धारण कर दिया गया है। पीडीए के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को एक रंग में रंगने के लिए कह रहे हैं। महीने भर में यह प्रक्रिया पूरी करनी है।

खुद के खर्चे पर करनी होगी पुताई

रंगाई और पुताई का काम लोगों को खुद करना होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मार्गों के भवनों को शोभायमान बनाने और एकरूपता लाने का काम नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-12 क (1) के अंतर्गत किया जाएगा। मेले के दौरान दूसरे शहरों से आने वालों के मन में संगम नगरी की अलग ही छवि बनेगी। लोगों से निर्धारित रंग में रंगाई कराने के लिए प्रेरित किया। ऐसा करना आवश्यक व अपरिहार्य समझ कर करें। दुकानों के साइन बोर्ड के लिए रंग का निर्धारण किया गया है। अक्टूबर में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इन मार्ग का किया गया है चयन

पीडीए के मुताबिक लखनऊ रोड-फाफामऊ पुल से कैण्ट तक, मिर्जापुर रोड-छिवकी रेलवे स्टेशन से लेप्रोसी चौराहे तक, वाराणसी रोड-अन्दावा चौराहे से नरेश गार्डन तक, रेलवे स्टेशन रोड-नवाब यूसुफ रोड एवं लीडर रोड, कानपुर रोड-धूमनगंज से एयरफोर्स तक, सरदार पटेल मार्ग, बस स्टेशन रोड-एमजी मार्ग, बैरहना रोड, कटका मार्केट रोड, शोभनाथ सिंह रोड के मार्गों की रंगाई-पुताई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments