HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ : एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल.. सड़क होगी विश्व स्तरीय...

प्रयागराज महाकुंभ : एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल.. सड़क होगी विश्व स्तरीय स्मार्ट रोड

प्रयागराज महाकुंभ दुनियाभर के श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। श्रद्धालु और पर्यटक सुगमता से महाकुंभ मेले में आकर सुरक्षित वापस जा सकें, इसके लिए रेल, सडक़ और हवाई यातायात को लेकर भी तैयारी की जा रही हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर महाकुंभ मेले तक पहुंचने के लिए बनाई जा रही सडक़ को विश्व स्तरीय स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। सडक़ के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट और कुंभ कलश बनाए जाएंगे। सडक़ किनारे आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। इससे एयरपोर्ट से प्रयागराज महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभूति का एहसास कराया जा सकेगा। प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले नौ रेलवे स्टेशनों पर भी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रयागराज महाकुंभ शुरू होने से पहले जगमग हो जाएगा। यह दिव्य आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगा।

45 दिन तक चलेगा भव्य आयोजन

महाकुंभ मेले में सीसीटीवी कैमरे से लेकर ड्रोन कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। प्रयागराज महाकुंभ 13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिया से लेकर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक चलेगा जो कि 45 दिनों का होगा। प्रयागराज महाकुंभ में इस बार भी तीन शाही स्नान होंगे। पहला स्नान पर्व 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा का होगा। 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति का पहला शाही स्नान होगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को दूसरा शाही स्नान होगा तो 3 फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा। 5 फरवरी को अचला सप्तमी का स्नान पर्व होगा तो 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ कल्पवास का समापन होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ ही प्रयागराज महाकुंभ मेले का समापन हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments