HomeHindi Newsकंगाल पाक ने जंग लडऩे मांगा लोन..! शहबाज सरकार का ट्वीट, थू-थू...

कंगाल पाक ने जंग लडऩे मांगा लोन..! शहबाज सरकार का ट्वीट, थू-थू हुई तो मारी पलटी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है, जिसमें भारत के साथ चल रहे तनाव और संभावित युद्ध की आशंकाओं के बीच देश की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल लोन की मांग की गई है। ट्वीट में कहा गया कि हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव है, जिसके चलते मित्र देशों और वित्तीय संस्थानों से मदद की अपील की जाती है। हालांकि इस ट्वीट के तुरंत बाद ही पाकिस्तान सरकार की ओर से सफाई आई है। सूचना मंत्रालय ने इसे हैकर्स की करतूत बताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री या सरकार की ओर से ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया गया है। मंत्रालय ने इस भ्रामक जानकारी को फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है। हाल ही में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़पें और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे युद्ध की आशंकाएं गहरा गई हैं।

आर्थिक हालत नाजुक, बेलआउट पैकेज पर है जिंदा

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ही नाजुक बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बेलआउट पैकेज मिलने में भी देरी हो रही है। ऐसे में अगर सरकार वास्तव में इस तरह की अपील करती, तो यह देश की गंभीर आर्थिक हालत को दर्शाता। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस ट्वीट को फर्जी बताया गया है, लेकिन इस घटना ने निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments