HomeHindi NewsDelhi Newsमोदी जी बेचारे लाल आँख दिखा कर.. सुप्रिया श्रीनेत ने इस अंदाज...

मोदी जी बेचारे लाल आँख दिखा कर.. सुप्रिया श्रीनेत ने इस अंदाज में कसा तंज

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि मोदी के फैसलों से काँपा पाकिस्तान। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ़ यह बड़ी कार्यवाही की है। पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक, पाकिस्तान एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट भारत में ब्लॉक, पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के अकाउंट भारत में ब्लॉक, पाकिस्तान रक्षा मंत्री का एक्स अकाउंट भारत में बैन, पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट और वेबसाइट भारत में बैन कर दिया।

कुछ निर्णायक करना होगा

सुप्रिया ने कहा कि कल शाम मोदी जी ने सबसे तगड़ा एक्शन लिया है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। मोदी जी बेचारे लाल आँख दिखा कर कठोर कार्यवाही कर रहे हैं, पर कुछ लोग कहेंगे इससे काम नहीं चलेगा। कुछ निर्णायक करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments