HomeHindi NewsEntertainmentपूनम पांडे ने मौत से 3 दिन पहले शेयर किया था वीडियो,एक्ट्रेस...

पूनम पांडे ने मौत से 3 दिन पहले शेयर किया था वीडियो,एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट आया सामने

बॉलीवुड जगत के लिए शुक्रवार 2 फरवरी का दिन बेहद दुखद रहा। आज सुबह ही मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के मौत की दुखद खबर सामने आई। पूनम ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। पूनम की मौत की खबर से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में आ गए हैं। वहीँ पूनम का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी सामने आया है जिसमे पूनम ने एक वीडियो शेयर किया था।

क्या था पूनम का आखिरी पोस्ट ?

पूनम पांडे ने तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद शुक्रवार को पूनम पांडे के निधन की जानकारी सामने आई है। पूनम पांडे ने तीन दिन पहले अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कुछ लोगों के साथ कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं। पूनम पांडे ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘व्हाइट और ब्लैक, यिन और यांग जो मेरी लाइफ को बैलेंस करते हैं।’ पूनम पांडे का ये वीडियो गोवा का हो सकता है क्योंकि उन्होंने हैशटैग के साथ फन और गोवा लिखा है।

https://www.instagram.com/reel/C2rgDmOoFcx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

इंस्टाग्राम से ही आई मौत की खबर

गौरतलब है कि पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया गया जो लोगों को हैरान कर गया।

दरअसल, इस पोस्ट में लिखा था, ‘ये सुब हमारे लिए कठिन है। आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुख की इस घड़ी में हम प्राइपेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।’ इस पोस्ट पर पूनम के तमाम चाहने वाले दुख जता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments