HomeHindi NewsDelhi Newsसंकल्प पत्र पर गमाई राजनीति, आप का तंज.. बीजेपी बोली-पाठशाला और मधुशाला...

संकल्प पत्र पर गमाई राजनीति, आप का तंज.. बीजेपी बोली-पाठशाला और मधुशाला में अंतर

दिल्ली में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें अनेक वादे किए गए हैं। वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। आप ने कहा कि जिन योजनाओं की बात बीजेपी कर रही है, वे तो पहले से लागू हैं। ऐसे में लोग बीजेपी को क्यों वोट देंगे। इस पर भाजपा का भी आ गया है और उसने इसे मोदी की गारंटी बताते हुए पाठशाला और मधुशाला का अंतर समझने की बात कही है।

मोदी जी की गारंटी है यानी गारंटी के पूरी होने की गारंटी

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भाजपा के घोषणापत्र को लेकर आप संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि हमारे संकल्प पत्र में हमने जो भी गारंटियां दी हैं, वो मोदी जी की गारंटी है यानी गारंटी के पूरी होने की गारंटी। हमने तो अपनी सारी गारंटी चाहें वो महाराष्ट्र हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो या राजस्थान हो, हर जगह पूरी की है। हमारे संकल्प पत्र में पाठशाला की बात है जबकि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि हम पाठशाला नहीं मधुशाला के लिए काम करेंगे। दोनों में बहुत अंतर है।

आप बोली-बीजेपी वालों को भी मिल रहा लाभ

बीजेपी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपा का संकल्प, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर न केवल मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी, बल्कि उन्हें और अधिक प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। इस पर केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने सरेआम खुले में स्वीकार किया कि दिल्ली में केजरीवाल की ढेरों कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ बीजेपी वालों के परिवारों को भी मिल रहा है। हमें राजनीति करनी नहीं आती, काम करना आता है। और काम ऐसा करते हैं कि हमारे विरोधी भी उसकी तारीफ़ करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments