HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में पुलिस शारीरिक परीक्षा शुरू.. इस बार यह हैं व्यवस्थाएं

हरियाणा में पुलिस शारीरिक परीक्षा शुरू.. इस बार यह हैं व्यवस्थाएं

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा उतीर्ण उम्मीदवारों, जिन्होंने हरियाणा पुलिस में सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए विकल्प चुना है, उनकी शारीरिक परीक्षा पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हो गई है।

शारीरिक मापदंड प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाया

हिम्मत सिंह ने बताया कि शारीरिक मापदंड प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाया गया है। जैसे ही अभ्यर्थी अपनी बारी के बाद नापतोल के लिए प्रवेश करता है, उसकी बायोमेट्रिक माध्यम से आई स्कैन व वीडियोग्राफी की जाती है और यह प्रक्रिया डिजिटल डिस्पले के बाद बाहर निकलते समय भी की जाती है।

जगह-जगह हेल्पडेस्क स्थापित

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जगह-जगह हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायत को सुनने के लिए आयोग की ओर से अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments