HomeHindi Newsपीएमश्री पर्यटन एवं धार्मिक हवाई सेवा शुरू.. सीएम मोहन यादव ने कही...

पीएमश्री पर्यटन एवं धार्मिक हवाई सेवा शुरू.. सीएम मोहन यादव ने कही यह बात

मध्य प्रदेश में आज पीएमश्री पर्यटन एवं धार्मिक हवाई सेवा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी सिर्फ पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि हर तरह के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। जब भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार हो रहा है, तो स्वाभाविक रूप से हमें एयर कनेक्टिविटी का विस्तार करना चाहिए। इसी योजना के तहत हमने यह हवाई सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके माध्यम से हम बड़े शहरों में अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार कर रहे हैं। धार्मिक पर्यटन स्थलों या अन्य पर्यटन स्थलों पर जहां रनवे छोटा है या न के बराबर है, तो वहां हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
100 दिन वित्तीय दृष्टि से उपलब्धिपूर्ण रहे
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह (लगभग 100 दिन) वित्तीय दृष्टि से उपलब्धिपूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन ने कोई भी योजना बंद नहीं की है। सीएम ने कहा कि राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अंतर राज्य हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। ग्वालियर और जबलपुर के लिए यह सेवा आरंभ हुई जिसका विस्तार सागर, रीवा, रतलाम व अन्य स्थानों पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments