HomeHindi NewsDelhi Newsपीएम ने लोहिया और बलिदानियों को किया याद.. अखिलेश यादव ने कही...

पीएम ने लोहिया और बलिदानियों को किया याद.. अखिलेश यादव ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। पीएम ने लिखा कि आज हमारा पूरा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने बलिदान दिवस तीनों बलिदानियों का वीडियो पोस्ट करते हुए उनके शौर्य को याद किया।

गैरबराबरी और असमानता बढ़ती जा रही है : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया की जयंती और बलिदान दिवस पर कहा कि भगत सिंह का सपना था कि देश आजादी के बाद समाजवादी भारत बने। लोग संपन्न हों, खुशहाल हों, तरक्की हो और गैरबराबरी खत्म हो। राम मनोहर लोहिया अन्याय के खिलाफ लड़े। हम उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। आज हमारे यहां बेरोजगारी, गैरबराबरी और असमानता बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments